Kangana Ranaut Education: बॉलीवुड हस्ती हो या फिर हॉलीवुड हस्ती उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हर दर्शक उत्सुक रहता है। उनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके फैंस उनके बारे में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बातें या खबरें जानना चाहते हैं। अब उनकी पढ़ाई की ही बात कर लेते हैं। आपके मन में भी ये सवाल जरूर उठता होगा कि आपके फेवरेट स्टार्स ने कहां तक पढ़ाई की है।
आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे एक ऐसी अभिनेत्री के पढ़ाई की जिसने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। उनको बॉलीवुड की ‘दबंग’ अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। वे अपने बयानों से किसी का भी मुंह बंद करवाने की ताकत रखती हैं। हमे बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री कंगना रनौत की, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है।
भांबला में हुआ जन्म
बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च, 1986 को हिमाचल प्रदेश के भांबला में हुआ था। आपको बता दें कि उनके परिवार का बॉलीवुड या एंटरटेनमेंट से कोई नाता नहीं रहा है। कंगना अपने बयानों और शुद्ध हिंदी में बात करने के लिए मशहूर हैं।
इस क्लास तक पढ़ी हैं कंगना
कंगना रनौत की पढ़ाई के बारे में बात करें तो वे मात्र 12वीं पास हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई से ज्यादा उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग में थी। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद मॉडलिंग ही एक कारण बना जिसके कारण उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और उन्होंने इसके आगे पढ़ाई नहीं की।
डॉक्टर बनाना चाहते थे परिजन
खबरों के अनुसार कंगना रनौत के परिजन उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन प्री मेडिकल टेस्ट में फेल होने से कंगना निराश हो गई थीं। फिर उन्होंने दिल्ली जाकर मॉडलिंग की ट्रेनिंग और थिएटर में काम करना शुरू कर दिया।
विवादों से गहरा नाता
बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवादों के साथ खास नाता है। वो कभी फिल्मों में अपने किरदार के लिए विवादों में नजर आती हैं तो कभी रिलेशनशिप स्टेटस के लिए तो कभी पॉलिटिकल स्टेटमेंट के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंगना रनौत का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। वे कई फिल्मों को सिर्फ अपने दम पर हिट करवा चुकी हैं।
राजनीति में एंट्री
वहीं, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रहे मंडी संसदीय क्षेत्र से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट मिला है। बता दें कि मंडी लोकसभा क्षेत्र कंगना की जन्मस्थली है। कंगना मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के भांबला की रहने वाली हैं। वो पिछले कुछ सालों से मोदी सरकार की नीतियों की पक्षधर रहीं हैं। बीजेपी की ओर से टिकट मिलने पर अभिनेत्री ने खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें
जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके चहेते सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, कोई ग्रेजुएट तो कोई गया ही नहीं स्कूल