Astro Rules Tips for Pet Cat: पशु-पक्षी को हम पालतू जानवर के रूप में अपने घरों में रखना पसंद करते हैं। लोगों का मानना है कि पशु-पक्षी हमारे घरों को खुशहाल और प्यार भरा बना देते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग पालतू जानवर के रूप में कुत्ते को रखते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बिल्ली को पालतू पशु के रूप में अपने घरों में रखना पसंद करते हैं।
आपको बता दें कि हिंदू धार्मिक ग्रंथों में जीवों को पालना शुभ और पुण्यकर माना गया है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को अपने राशि के अनुसार जीव-जंतु को पालना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक जीव का नाता किसी न किसी ग्रह से होत है। ऐसे में अगर हम राशि के अनुसार पशु-पक्षी को नहीं पालेंगे तो हमें परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही इससे अशुभ परिणाम भी नजर आने लगते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन से ऐसे राशि हैं जिन्हें भूलकर भी बिल्ली नहीं पालना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं।
मेष राशि
ऐसा कहा जाता है कि मेष राशि के ग्रह स्वामी मंगल हैं। लेकिन बिल्ली को राहु की सवारी मानी जाती है। साथ ही साथ बिल्ली पर राहु का आधिपत्य होता है। ज्योतिषों के अनुसार अगर मेष राशि के जातक अपने घरों में बिल्ली को पालते हैं तो उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उनके घरों पर भारी संकट आने की भी संभावना बनी हुई रहती है। उनके जीवन में कई प्रकार की अप्रिय घटनाएं भी होने लगती हैं। इसलिए मेष राशि के जातकों को कभी भी बिल्ली नहीं पालना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भी बिल्ली नहीं पालने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे भी कई मान्यताएं हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों के ग्रह स्वामी बुध हैं। ऐसा कहा जाता है कि बुध की कृपा से कन्या राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ धन के मामले में होता है। ऐसे में बिल्ली पालने से राहु का अशुभ प्रभाव धन हानि करवा सकता है। इसलिए कहा जाता है जिन जातकों की राशि कन्या है, उन्हें बिल्ली पालने से बचना चाहिए।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों को भी बिल्ली पालने से बचना चाहिए। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुम्भ राशि के जातक पशु प्रेमी माने जाते हैं। इस राशि के जातक पशुओं को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। उनका मानना होता है हमें पशु-पक्षी को पालना चाहिए। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर कुम्भ राशि के जातक बिल्ली पालते हैं तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कुम्भ राशि वालों को बिल्ली नहीं पालना चाहिए।
मिथुन राशि
मेष, कन्या और कुम्भ राशि के जातकों की तरह ही मिथुन राशि के जातकों को भी बिल्ली नहीं पालने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। अगर मिथुन राशि के जातक बिल्ली पालते हैं तो उन्हें मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा इस राशि के जातकों को दिमागी बीमारी होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि जिन जातकों की राशि मिथुन होती है, उन व्यक्तियों को भूलकर भी बिल्ली नहीं पालना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को भी बिल्ली नहीं पालना चाहिए। इस राशि के जातक अगर बिल्ली पालते हैं तो उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा कहा जाता कि मकर राशि के जातकों को भी बिल्ली पालने से बचना चाहिए।
बहरहाल, अगर आप भी अपने घरों में किसी जीव-जंतु को पालना चाहते हैं तो इससे पहले ज्योतिष परामर्श जरूर लें। क्योंकि बिना परामर्श के जीव-जंतुओं को पालना आपके लिए परेशानियों का घर भी साबित हो सकता है।
Health और Lifestyle की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/
(Disclaimer: आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम आपको बता दें कि न्यूज धर्मा किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता पर विचार करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
यह भी पढ़ें
क्या घर में तोता पालना हो सकता है शुभ? पढ़ें तोता पालने को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र