Animals Which Have Periods Like Women: इंसान क्या है…अगर हम इसे साधारण वैज्ञानिक भाषा में कहें तो इंसान भी एक जानवर ही है। और इनके मादा स्वरूप को हम महिला कहते हैं। पीरियड्स एक ऐसा शब्द है, जिसे हमने अक्सर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं से जोड़कर देखा है, मगर क्या आपको मालूम है कि पृथ्वी पर कई जानवर ऐसी भी हैं, जिन्हें पीरियड्स होते हैं. वैसे तो जानवरों की दुनिया में अधिकांश मादा जीवों के शरीर में पीरियड्स जैसी कोई प्राकृतिक क्रिया होती ही नहीं है।
लेकिन आपको यह सुनकर शायद हैरानी हो कि जानवरों को भी पीरियड्स आते हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ऐसे जानवर भी हैं, जिन्हें महिलाओं की तरह पीरियड्स आते हैं। पीरियड्स के समय उन्हें भी दर्द, थकान और मूड स्विंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से जानवर हैं जिन्हें मासिक धर्म आता है। साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि आखिर उन जानवरों और इंसानों में क्या समानताएं होती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं…
मासिक धर्म क्यों होता है?
पहले इस मुद्दे पर गौर करते हैं, तो दरअसल अंडाशय महिला हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को रिलीज करता है। ये हार्मोन गर्भाशय की परत के निर्माण का कारण बनते हैं। निर्मित परत एक निषेचित अंडे से जुड़ने और विकसित होने के लिए तैयार होता है। अगर कोई निषेचित अंडा नहीं होता, तो ऐसी स्थिति में ये परत टूट जाती है और खून बहने लगता है।
किन जानवरों को होता है मासिक धर्म?
1. बबून
बबून बंदरों की एक खास तरह की प्रजाति है, जिन्हें महिलाओं की तरह ही पीरियड्स आते हैं। हालांकि माधा बबून का मासिक चक्र का महिलाओं की तुलना में लंबा होता है। इन्हें प्रत्येक 33 दिन पर पीरियड्स आते हैं।
2. चमगादड़ और छछूंदर
चमगादड़ और छछूंदर में भी मासिक धर्म देखा गया है। अमूमन इनका पीरियड साइकल 33 दिनों तक का होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार चमगादड़ और छछूंदर में एक जबरदस्त प्राकृतिक क्षमता होती है। ये अपने घावों को बहुत जल्दी ही भर लेते हैं।
3. स्पाइनी चुहिया
इस लिस्ट में तीसरा नाम है स्पाइनी चुहिया। इसे वैज्ञानिक भाषा में एकोमिस कैहिरिनस कहा जाता है। इस चुहिया में एक बहुत ही खतरनाक प्राकृतिक क्षमता होती है। यह प्राकृतिक क्षमता यह है कि यह अपने घावों को बहुत तेजी से ठीक कर लेती है। 2016 के एक रिसर्च में इस बात का पता चला कि स्पाइनी चुहिया के भी पीरियड्स आते हैं।
Health और Lifestyle की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/
(Disclaimer: आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम आपको बता दें कि न्यूज धर्मा किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता पर विचार करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
यह भी पढ़ें
Whatsapp पर गलती से भी किसी को न भेजें ऐसे मेसैज, वरना पहुंच जाएंगे जेल