Diabetes Control Tips: डायबिटीज की असली दुश्मन हैं ये चीजें, इनसे तुरंत बना लें दूरी

Diabetes Control Tips
Diabetes Control Tips

Diabetes Control Tips: डायबिटीज जिसे हिंदी में मधुमेह कहते हैं, एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे शरीर में शक्कर यानि की ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यह एक बेहद घातक बीमारी बनकर सामने आई है। हम घातक बीमारी इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इस बीमारी का कोई इलाज भी नहीं है।

आपको बता दें कि चिकित्सक भी मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। चिकित्सकों की मानें तो डायबिटीज से पीड़ितों को सेहत के साथ-साथ भोजन पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर वे अपने भोजन पर ध्यान नहीं देंगे तो यह बीमारी और अधिक बढ़ती जाती है। मधुमेह बीमारी मुख्यतः दो प्रकार की होती है।

मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं डायबिटीज

डायबिटीज के पहले स्तर या पहले प्रकार में शरीर इंसुलिन नामक हार्मोन नहीं बना पाता है। इंसुलिन हमारे शरीर में ग्लूकोच को नियंत्रित करता है। जब इंसुलिन नहीं बनता, तो ग्लूकोच का स्तर बढ़ जाता है। यह समस्या अक्सर बच्चों और युवाओं में होती है।

वहीं, डायबिटीज के दूसरे प्रकार में शरीर इंसुलिन बनाता तो है लेकिन उसका सही से उपयोग नहीं कर पाता। यह समस्या ज्यादातर वयस्कों में होती है और इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली जैसे अधिक वजन, गलत खानपान, और शारीरिक गतिविधि की कमी है। इस प्रकार के डायबिटीज को स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और कभी-कभी दवाओं के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।

डायबिटीज के सामान्य लक्षण:

अगर आपको भी नीचे दिए गए लक्षण हों तो समझ जाइए कि ये सभी मधुमेह यानी कि डायबिटीज के लक्षण हैं। इसका समय पर इलाज बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह दिल की बीमारियां, किडनी की समस्याएं, आंखों की बीमारी, और नसों की क्षति जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। यहां जानिए क्या है सामान्य लक्षण-

  • बार-बार प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • अत्यधिक थकान
  • वजन कम होना
  • धुंधली दृष्टि

इन आदतों से बना लें दूरी

  • यदि आप भी खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो ये गलत आदतों में एक है। इस आदत से आपको दूरी बना लेने की जरूरत है। चिकित्सकों की मानें तो खाने के दो या तीन घंटे बाद ही आप सोने जाएं।
  • इसके साथ ही आपने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो देर रात खाना खाते हैं। यह आदत भी एक बुरी आदत है। हमें अपने इस आदत से भी दूरी बनाने की जरूरत है। हमें यह कोशिश करना चाहिए कि शाम 7 से 8 बजे के बीच हम खाना खा लें।
  • अगर आपको मधुमेह की बीमारी है तो आपको चीनी यानि शुगर से दूरी बना लेने की जरूरत है। अगर आप अपने खाने में इसका अत्यधिक सेवन कर रहे हैं तो इससे जल्द से जल्द ना कहें।
  • आजकल के दिनचर्या में एक ऐसी आदत शामिल हो गई है, जिसे हम सही समझते हैं। हमसे से अधिकांश लोग ऐसे हैं जो अपने कामों की वजह से लगातार कई घंटों तक बैठे रहते हैं। हमें अगर मधुमेह रोग से बचना है तो इस आदत से दूरी बना लेनी चाहिए।
  • इसके साथ ही वर्तमान समय में लोग जूस को ज्यादा तवज्जो देने लग गए हैं। वे ताजा फल की जगह जूस का सेवन करते हैं। इसलिए हमें कोशिश करना चाहिए कि जूस पीने के बजाय हम ताजा फल का सेवन अधिक करें।

Health और Lifestyle की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/

(Disclaimer: आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम आपको बता दें कि न्यूज धर्मा  किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता पर विचार करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

यह भी पढ़ें

Periods Hygiene Mistake: पीरियड्स के दौरान अगर आप भी करती हैं ये बड़ी गलतियां, तो पड़ेगा पछताना