Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: इन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की खास कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024
Aaj Ka Rashifal 10 May 2024

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: ज्योतिष गणना के मुताबिक 10 मई, 2024 यानि शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसा माना गया है कि सनातन धर्म में पूजनीय वृक्ष की आराधना करना देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति कई तरह के जतन करता है। शुक्रवार का दिन धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। देवी लक्ष्मी का जिस पर हाथ होता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती, वह हर सुख-सुविधा से परिपूर्ण होता है।

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। शुक्रवार के दिन कुछ खास वृक्ष जैसे आंवला, लक्ष्मणा, केला और तुलसी की पूजा करने से धन लाभ, नाम, शोहरत जैसे कई पुण्य प्राप्त होते हैं, क्योंकि इनमें मां लक्ष्मी का वास माना गया है। आज के दिन किन जातकों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी, यहां जानिए।

आज मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा, किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी, आज कैसी रहेगी ग्रहों की चाल, किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ है, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे और आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए, सबकुछ जानिए आज के इस दैनिक राशिफल में। इस आर्टिकल में पढ़िए शुक्रवार का दिन किस जातकों के लिए क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल।

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक बीतने वाला है। आज के दिन युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। आपको शुक्रवार के दिन समझदारी से काम लेने की जरूरत है। साथ ही सफलता मिलने पर ज्यादा बखान करना भी ठीक नहीं है। कार्यस्थल पर किसी साथी का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातक अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय ठीक है। इस समय निवेश करना उचित होगा। आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। साथ ही अपनी स्वभाव में धैर्य और संयम बना कर रखना भी आवश्यक है।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामयाबी वाला रहेगा। आज कोई भी काम करने से पहले उसके योजना और प्रारूप अवश्य बनाएं। इससे आप किसी भी तरह की गलती से बच जाएंगे। निवेश संबंधी कार्यों को अभी फिर से शुरू नहीं करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें और अपना ध्यान रखें।

4. कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे।

5. सिंह राशि (Leo)

इस राशि के जातकों को आज यानि शुक्रवार के दिन कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी फिटनेस और योग्यता को निखारने में समय देंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुख-शांति देगा। साथ ही व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। माता-पिता से अनबन के आसार हैं। आज दिनभर कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर यानि जहां भी आप काम कर रहे हैं वहां वाद-विवाद से बचकर रहने की जरूरत है। मित्रों तथा संबंधियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी खास कार्य के सिलसिले में वार्तालाप भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज मुनाफे का दिन है। आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है, कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में पेपर वगैरा की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। इस समय अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को आज नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो प्रोडक्ट  डिस्प्ले पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है,  इसके लिए आपको उसके रख रखाव के स्थान परिवर्तन से लेकर पैकेजिंग पर भी बहुत अधिक फोकस करना होगा।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का दिन आज ठीक नहीं रहने वाला है। आज आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में प्रतिकूल परिस्थितियों होने पर आप पैनिक ना हो,  धैर्य और संयम से काम लें।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी पेशा लोगों के अधिकारियों के साथ में अच्छे संबंध आज के दिन आपके काम आ सकते हैं।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज धर्मा एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में गलती से भी नहीं रखना चाहिए ये सामान, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी बेहद नाराज