Aaj Ka Rashifal 17 May 2024: इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2024
Aaj Ka Rashifal 17 May 2024

Aaj Ka Rashifal 17 May 2024: ज्योतिष गणना के मुताबिक 17 मई, 2024 यानि शुक्रवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसा माना गया है कि सनातन धर्म में पूजनीय वृक्ष की आराधना करना देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति कई तरह के जतन करता है। शुक्रवार का दिन धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। देवी लक्ष्मी का जिस पर हाथ होता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती, वह हर सुख-सुविधा से परिपूर्ण होता है।

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। शुक्रवार के दिन कुछ खास वृक्ष जैसे आंवला, लक्ष्मणा, केला और तुलसी की पूजा करने से धन लाभ, नाम, शोहरत जैसे कई पुण्य प्राप्त होते हैं, क्योंकि इनमें मां लक्ष्मी का वास माना गया है। आज के दिन किन जातकों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी, यहां जानिए।

आज मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा, किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी, आज कैसी रहेगी ग्रहों की चाल, किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ है, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे और आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए, सबकुछ जानिए आज के इस दैनिक राशिफल में। इस आर्टिकल में पढ़िए शुक्रवार का दिन किस जातकों के लिए क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल।

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिजनों पर वरिष्ठ लोगों का स्नेह और सहयोग बना रहेगा। आज आपके घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जा सकता है। आज के दिन व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको कई प्रकार की नई जानकारियां मिल सकती हैं। इन जानकारियों से भविष्य में आपको बहुत फायदा होगा। पति और पत्नी के बीच नजदीकी बनी रहेगी। किसी भी प्रकार का काम करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज के दिन आप प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहेंगे। आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को नई-नई जानकारी हासिल होगी। आपको अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाने की जरूरत है।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला नहीं है। आज के दिन आपको किसी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छे या उस विषय के जानकार से सलाह लेने की जरूरत है। कामकाज में आपको नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आजका दिन ठीकठाक बीतने वाला है। आज के दिन आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही आपको किसी भी मामले को शांति के साथ सुलझाने की सलाह दी जाती है। आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र पर आपके कामों में निखार आएगी और अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। इसके साथ ही आपको किसी भी मामले में वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। युवा वर्गों को अपने प्रेम के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहने वाला है। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जातकों को किसी विशेष प्रकार के प्रतिभा को उभारने की जरूरत है। घर के बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें। आपको नियमित योग करने की जरूरत है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन संयम रखने की जरूरत है। आपने पिछले कुछ समय में जो गलतियां की हैं उससे आपको सीख लेने की जरूरत है। घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है। प्रेम संबंधों से आपको दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। तनाव मुक्त रहने के लिए नियमित योग करने की जरूरत है।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार को आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज आपको दिल के बजाय दिमाग से काम लेने की जरूरत है। अगर आप किसी के साथ लेनदेन कर रहे हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक बीतने वाला है। आज कार्यक्षेत्र पर अचानक कार्यभार के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी के अतिरिक्त आय की प्राप्ति करने की नहीं सोचें वरना इससे आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज यानि शुक्रवार का दिन काफी शुभ रहने वाला है। भविष्य में अगर आप किसी प्रकार का व्यवसाय करना चाहते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही विचार में बदलाव लाने के लिए चिंतन करें।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपको बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी में किसी भी सहयोगी के साथ बहस नहीं करें। आपको समय-समय पर उचित आहार और आराम लेने की जरूरत है।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज धर्मा एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Women After 30s:  30 की उम्र में महिलाओं को जरूर करना चाहिए ये काम, वरना पछताना पड़ेगा पूरा जीवन