Aaj Ka Rashifal 9 May 2024: ज्योतिष गणना के मुताबिक 9 मई, 2024 यानि गुरुवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर स्थिति में होता है उन्हें गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इससे गुरु की स्थिति ठीक हो जाती है और उस व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। शास्त्रों की मानें तो गुरु ग्रह सफलता और समृद्धि का कारक होता है। आज के दिन किन जातकों पर भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की कृपा बरसेगी, यहां जानिए।
आज मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का राशिफल कैसा रहेगा, किन जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी,आज कैसी रहेगी ग्रहों की चाल, किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ है, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे और आज किन चीजों से आपको दूर रहना चाहिए, सबकुछ जानिए आज के इस दैनिक राशिफल में। इस आर्टिकल में पढ़िए गुरुवार का दिन किस जातकों के लिए क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल।
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों को आज के दिन आयात और निर्यात व्यवसाय में विदेशों से नए अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों की आज उन्नति हो सकती है। आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।
2. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज सुनफा योग बन रहा है, जिससे व्यापार में नए व्यापारियों से संपर्क बनेंगे। इस राशि के जातकों को आज के दिन व्यापार में नए सौदे मिलेंगे। साथ ही आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपको कार्यस्थल पर बहुत फायदा पहुंचाएगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि (Gemini)
इस राशि के जातकों के लिए आज सावधान रहने का दिन है। कार्यस्थल पर आज किसी से नहीं उलझें, वरना आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वहीं, कार्यस्थल पर समय आपके लिए विशेष फलदायी होगा। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें आज नौकरी को लेकर खुश खबर मिल सकती है। वहीं, आज के दिन आप पूरा ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आप कहीं यात्रा पर निकल सकते हैं।
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज का दिन फायदेमंद वाला नहीं होगा। आज के दिन आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप कार्यक्षेत्र पर अपने बॉस का सम्मान करें। साथ ही किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझें। आज के दिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि खराब होने की संभावना है।
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज के दिन आपके परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। साथ ही आप अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही कहीं भी उलजलूल बोलने से बचें, इससे आपको परेशानी हो सकती है।
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। लेकिन दोपहर बाद आज का समय शुभ है। आपके आत्मविश्वास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। साथ ही आपको व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी को पैसा दिया हुआ है तो ऐसी संभावना है कि उनको दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाए। साथ ही व्यापारियों को आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी शुभ है।
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि बिजनेस में सफलता पाने के लिए आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको यह सलाह दी जाती है कि आप किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझें। इससे आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। अगर हम व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज आप मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। इसके लिए आज के दिन आपकी परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो जातक कहीं नौकरी कर रहे हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन काफी अच्छा और सुखदायक रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर आपके कामों की तारीफ होगी, जिससे दिन आपके पक्ष में रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज फायदा हो सकता है। आपके उन्नति की संभावना है। साथ ही इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं।
10. मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के जातकों का दिन ठीक-ठाक रहने का अनुमान है। जो जातक व्यापार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन मिलाजुला हुआ रहेगा। आज के दिन आपको न अधिक मुनाफा होगा और न ही ज्यादा घाटा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसलिए अपने कामों पर ध्यान दें और बेकार की बातों में अपना समय व्यर्थ नहीं करें।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों का दिन आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। साथ ही आज का दिन आपका व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। जो जातक कहीं नौकरी कर रहे हैं उनको आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको प्रमोशन मिल सकता है, ऐसा योग बन रहा है। व्यवसाय करने वालों जातकों को भी आज काफी फायदा होने वाला है। इसलिए अपने कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। आज का दिन इस राशि के जातकों के पक्ष में नहीं रहेगा। साथ ही आज आपको भारी नुकसान हो सकता है। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें नहीं तो और नुकसान हो सकता है। साथ ही आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी जरूरत है।
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज धर्मा एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें
Women After 30s: 30 की उम्र में महिलाओं को जरूर करना चाहिए ये काम, वरना पछताना पड़ेगा पूरा जीवन