Deepak Jalane ke Niyam: शाम के समय बस इस समय जला लें दीपक, तो रातों-रात हो जाएंगे अमीर

Deepak Jalane ke Niyam
Deepak Jalane ke Niyam

Deepak jalane ke Niyam: सनातन धर्म में दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्व होता है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि अगर हम धार्मिक अनुष्ठानों में दीपक नहीं जलाते हैं तो हमारी वह पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही यह भी मान्यता है कि जिस भी घर में प्रतिदिन पूजा होती है और भगवान के सामने दीपक जलता है, उस घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता है। उनका घर हमेशा सुख और समृद्धि से भरा हुआ होता है।

आपको बता दें कि पूजा के दौरान दीपक जलाने की भी अपनी एक प्रथा है, लेकिन इसके भी कई प्रकार के नियम और कायदे होते हैं। अगर आपसे भूलवस भी इन नियमों या कायदों का अवहेलना हो जाता है तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शाम के समय हमें कब दीये जलाने चाहिए और इसके क्या फायदे हैं? तो चलिए शुरू करते हैं…

सुख-समृद्धि का होगा आगमन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में बिना दीपक के कोई भी पूजा संपन्न नहीं होती है। भगवान के आगे दीये या दीपक जलाने से घर और मंदिर जगमगा उठता है तो वहीं आसपास का माहौल भी सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। आपको बता दे कि शाम के समय भी लोग घर, मंदिर और दरवाजे पर दीये जलाते हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इस समय जलाएं दीपक

अगर हम दीये जलाने के शुभ समय की बात करें तो वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम में दीपक 5 बजे से 7 बजे के बीच जलाना चाहिए। इस समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। अगर हम इस समय दीपक जलाते हैं तो हमारे घर खुशहाली रहती है।

इस दिशा में जलाना चाहिए दीपक

वहीं, दीपक जलाते समय हमें दिशा का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। दीपक को हमेशा पश्चिम दिशा में रखना शुभकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे हमारे घरों में सुख-समृद्धि बनी हुई रहती है और कोई नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है।

गलत दिशा में नहीं जलाएं दीपक

अगर हम गलत दिशा में दीपक को जलाते हैं तो हमारे जीवन में अशांति और दरिद्रता का आगमन हो जाता है। साथ ही अगर हम मंदिर में दीपक जला रहे हैं तो ध्यान रहे कि हम भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने ही दीपक को रखें।

इस मंत्र का करें जाप

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें घर के मुख्य दरवाजे के सामने दीपक जलाते समय कुछ मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। इससे जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होती हैं और जीवन में चीजें बेहतर होती हैं। हमें ‘शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज धर्मा एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Satyanarayan Puja Niyam: सत्यनारायण भगवान की पूजा में न करें ये गलतियां, नहीं तो होगा भारी नुकसान!