Shani Vakri 2024: 30 साल बाद शनि होंगे वक्री, इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, होगा लाभ

Shani Vakri 2024
Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और चाल का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। बता दें कि सभी व्यक्तियों के जीवन इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव पड़ता है चाहे वो सकारात्मक प्रभाव हो या नकारात्मक प्रभाव।

बता दें कि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह शनि होता है। शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। वे सभी को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं।

शनिदेव इस दिन कुंभ राशि में होंगे वक्री

वर्तमान समय में शनिदेव अपनी स्वयं की राशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। 29 जून, 2024 यानि शनिवार को को रात 11 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे,जहां 15, नवंबर 2024 यानि शुक्रवार तक वक्री रहेंगे यानि उल्टा चाल चलेंगे। वहीं, शनिदेव के वक्री होने से किन राशियों की किस्मत खुलेगी, हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

1. मेष राशि

शनिदेव के वक्री होने या फिर कुंभ राशि में चलने से सबसे ज्यादा फायदा मेष राशि के जातकों को होने वाला है। इस राशि के जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके साथ ही आय के भी नए रास्ते खुलेंगे। मेष राशि के जातक अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

2. सिंह राशि

मेष राशि के बाद शनिदेव के वक्री होने पर सिंह राशि के जातकों की किस्मत खुलेगी। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। जो जातक नौकरीपेशा कर रहे हैं उनके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस साल के अंत तक शनि सिंह राशि के जातकों को फायदा पहुंचाएंगे।

3. वृश्चिक राशि

वहीं, शनिदेव के वक्री होने पर वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही लंबे समय से जो भी काम रुका हुआ है वह पूरा होगा। इसके साथ ही यदि आप फैक्ट्री की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो उसकी राह भी आसान होगी। आपको अपने करियर और कारोबार में अच्छे अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुर संबंध बने रहेंगे।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही अगर हम बिजनेस में नए आइडिया पर काम कर रहे हैं तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज धर्मा एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Surya Arghya Niyam: कब और कैसे दें सूर्य को अर्घ्य? जानें सही तरीका और नियम