Vastu Tips: घर पर इन मूर्तियों को रखना माना जाता है बेहद शुभ, रखते ही चमक जाएगा भाग्य!

Vastu Tips
Vastu Tips

Vastu Tips: अक्सर लोग सजावट करने के लिए घर में अलग-अलग तरह की मूर्तियां रखना पसंद करते हैं। लोग कई प्रकार की मूर्तियां घर में रखते हैं, इनमें कुछ भगवान की मूर्तियां होती हैं तो कुछ पशु-पक्षियों की प्रतिमाएं होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन मूर्तियों को घर पर रखने से हमें फायदा होता है या नुकसान होता है। या यू कहें कि हमें कहीं किसी प्रकार का वास्तु दोष तो नहीं लग रहा होता है।

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में मूर्ति पूजा का विशेष महत्व होता है। उनका मानना होता है कि मूर्ति में भगवान का वास होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमें वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में कुछ ऐसी मूर्तियों का जिक्र मिलता है जिनको अगर हम अपने घर में रखते हैं तो उससे वास्तु दोष होता है तो कई ऐसी मूर्तियां भी होती हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ सकता है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें घर पर किस प्रकार की मूर्तियां रखनी चाहिए, जो हमारे लिए शुभ होता है। तो चलिए शुरू करते हैं।

हाथी की प्रतिमा या तस्वीर

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर हम अपने घर पर चांदी या पीतल की हाथी की प्रतिमा रखते हैं तो यह हमारे लिए शुभ होता है। साथ ही बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं।

हंस की प्रतिमा या तस्वीर

वास्तु के अनुसार घर के गेस्ट रूम में हंस के जोड़े की मूर्ति को रखना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि अगर हम अपने घर में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखते हैं तो हमें इससे आर्थिक लाभ होता है। साथ ही दो हंस के जोड़ों को रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बना हुआ रहता है।

कछुआ की मूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कछुआ को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भी कछुआ होता है वहां माता लक्ष्मी यानी धन की देवी का वास होता है। साथ ही इससे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

भगवान गणेश जी की मूर्ति

हम अपने घरों में भगवान गणेश यानि गणपति बप्पा की मूर्ति भी रख सकते हैं। साथ ही यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर भगवान गणेश की मूर्ति पीतल या अष्टधातु की हो तो यह ज्यादा लाभकारी होता है। इससे धन आगमन के योग बनते हैं और भगवान हमारी सभी कष्टों को हर लेते हैं।

गाय या चित्र या मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार हम अपने घरों में गाय की मूर्ति या चित्र लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और अच्छी बनी रहती है। इससे घर में वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है।

घोड़े की मूर्ति

हम अपने घरों में वास्तु शास्त्र के मुताबिक घोड़े की मूर्ति भी रख सकते हैं। कहा जाता है कि अगर घर में दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति है तो इससे तरक्की होती है। साथ ही साथ इससे सफलता भी मिलती है। हमें यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि घोड़े की मूर्ति हमेशा उत्तर दिशा में हो।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें https://newsdharma.in/

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। न्यूज धर्मा एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में गलती से भी नहीं रखना चाहिए ये सामान, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी बेहद नाराज